Girl in a jacket
Homeट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी को लगी आग, HDFC Bank...

ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी को लगी आग, HDFC Bank के असिस्टेंट मैनेजर की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणाः कार और ट्रक में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के दौरान कार को आग लग गई। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार एचडीएफसी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को लोगों ने बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि सहायक बैंक मैनेजर की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान आशीष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामसिंहपुरा, राजस्थान के रूप में हुई है। हादसा नारनौल में नेशनल हाईवे 148बी पर गांव बूढ़वाल के पास हुआ है। मृतक का पोस्टमॉर्टम नारनौल के सिविल अस्पताल में कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। नांगल चौधरी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं मृतक के पिता ईश्वर सिंह ने बताया कि मैं पल्स अस्पताल कोटपूतली में स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हूं। मेरा बेटा आशीष जो कि एचडीएफसी बैंक कोटपूतली में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात था, बैंक के काम से फील्ड में रहता था। वह बैंक के काम से नारनौल जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक युवक 3 साल से बैंक में जॉब कर रहा था। पिता ने बताया कि बेटा शादीशुदा था। उसके एक तीन साल का लड़का तथा करीब 3 महीने की लड़की है। इस हादसे के बाद उसका परिवार टूट सा गया है।

उन्होंने कहा कि सूचना मिली कि उसके बेटे आशीष की कार का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर वह एनएच 148बी पर गांव बुढवाल के पास मौके पर पहुंचा। तब तक आशीष को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया जा चुका था। कार पूरी तरह जल चुकी थी और जिस ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था वह भी मौके पर ही खड़ा था। ट्रक चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से बेटे आशीष की कार को टक्कर मार दी। जिससे उसके बेटे आशीष की मौत हो गई। नांगल चौधरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि व्यक्ति की जलने से मौत नहीं हुई है। यह मौत आकस्मिक थी। आग लगने से पहले व्यक्ति कार से बाहर आ गया था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -