मुंबईः युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक पर फैमिली कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने वाली है। मुंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को चहल की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला सुनाने के आदेश दिए थे। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें IPL में हिस्सा लेना है। बताया जा रहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस केस में 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड भी माफ कर दिया है। हाईकोर्ट ने यह आदेश देते वक्त कहा कि पिछले ढाई साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और 4.75 करोड़ में सेटलमेंट की बातचीत भी हो चुकी है।
हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि दोनों पिछले ढाई साल से अलग रह रहे थे। चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं। हालांकि, चहल और धनश्री का अभी तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
युजवेंद्र चहल ने फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्होंने धनश्री को सेटलमेंट की आधी रकम दे दी है। इसलिए उनके 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड माफ कर दिया जाए। जिसे अब हाईकोर्ट ने मान लिया है। कूलिंग पीरियड यानी तलाक की याचिका के बाद पति-पत्नी को 6 महीने तक कुछ समय साथ रहने का आदेश दिया जाता है। जिसमें दोनों पक्षों को तलाक पर फिर सोचने का समय दिया जाता है।