ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डंगोली में छापेमारी करते हुए गगनदीप शर्मा निवासी टक्का को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1520 रुपये की नकदी और दड़ा सट्टा से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
