Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalनगर निगम में कुत्ते का मास्क पहनकर दफ्तर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

नगर निगम में कुत्ते का मास्क पहनकर दफ्तर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई आम दिनों जैसी नहीं रही। दरअसल, यहां पानी, बिजली और सड़क की शिकायतें लेकर आने वाले फरियादियों के बीच एक अनोखा नजारा सबके लिए चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, खंडवा शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट के मामलों को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने जनसुनवाई में अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। वे एक युवक को डॉग की वेशभूषा में लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनके नियंत्रण पर सवाल उठाए।

इस दौरान उन्होंने खंडवा नगर निगम के अधिकारियों पर आवारा कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा दिया।कुत्ते का मास्क पहने एक फरियादी को देखकर पहले तो अधिकारी भी सकपका गए। राठौर ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने पिछले 4 वर्षों में आवारा कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करीब 40 लाख रुपए खर्च किए हैं। इसके बावजूद शहर में आवारा कुत्तों की संख्या कम नहीं हुई है। उन्होंने नसबंदी पर खर्च राशि, टेंडर प्रक्रिया और नसबंदी किए गए कुत्तों की संख्या की जांच कराने की मांग की। इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर लोग इसे ‘क्रिएटिव विरोध’ बता रहे हैं।

कुछ लोग नेता प्रतिपक्ष के इस तरीके की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे ड्रामा कह रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि इस प्रदर्शन ने अधिकारियों का ध्यान सबसे पहले खींचा। मौके पर मौजूद आम जनता भी इस प्रदर्शन को देखकर हैरान रह गई। कई लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे हल्के में नहीं लिया। अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले ने जनसुनवाई के दौरान शिकायत दर्ज की और कहा कि श्वान बधियाकरण केंद्र से जुड़ी कार्यप्रणाली और वित्तीय अनियमितताओं की विस्तृत जांच कराई जाएगी। वहीं, एडीएम बड़ोले ने मीडिया से कहा कि जनसुनवाई में श्वान बधियाकरण को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

कस्टडी में गैंगस्टर के कत्ल को लेकर विवादों में...

Bigg Boss 20 में शामिल हो सकते हैं ये मशहूर चेहरे, सामने आए नाम, देखें लिस्ट

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का चर्चित शो बिग...

देश में पीएम गतिशक्ति पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए हरियाणा बना नंबर 1

बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 9 से बढ़कर 34 हुईं चंडीगढ़: हरियाणा...

Punjab News: SGPC की बसों पर हुए हमले की गुरचरण सिंह ग्रेवाल का बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब सर्विसिंग कमेटी की ओर...

कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

कस्टडी में गैंगस्टर के कत्ल को लेकर विवादों में घिरी पुलिस हिसारः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटना...

Bigg Boss 20 में शामिल हो सकते हैं ये मशहूर चेहरे, सामने आए नाम, देखें लिस्ट

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का चर्चित शो बिग बॉस एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है। बिग...

Jalandhar News: पुलिस कर्मी ने स्कूल के ऑटो को मारी टक्कर, बच्चा गंभीर घायल, देखें वीडियो

घायल बच्चे को देखने की बजाए गाड़ी के नुकसान को देखने लगा पुलिस कर्मी जालंधर, ENS: एपीजे कॉलेज के सामने...

देश में पीएम गतिशक्ति पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए हरियाणा बना नंबर 1

बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 9 से बढ़कर 34 हुईं चंडीगढ़: हरियाणा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन को तेज...