- Advertisement -
HomeNationalकरंट लगने से महिला सहित बेटी-दामाद की मौत, एक की हालत नाजुक

करंट लगने से महिला सहित बेटी-दामाद की मौत, एक की हालत नाजुक

केकड़ीः मकान की तराई के दौरान करंट की चपेट में आने से विधवा महिला, उसकी बेटी और जमाई (दामाद) की मौत हो गई। दूसरी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र के सावर थाना इलाके के बिसुन्दनी गांव में बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, बिसुन्दनी गांव निवासी प्रेम देवी (60) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मदद के लिए उनकी बेटी माया देवी (45) और जमाई कंवरलाल (50) भी आए हुए थे। बुधवार सुबह तराई के दौरान प्रेमदेवी, माया देवी, कंवरलाल निवासी कादेड़ा (केकड़ी) और एक अन्य बेटी तारा देवी (22) मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की करंट की चपेट में आ गए।

इस तार की चपेट में आए मृतक।
इस तार की चपेट में आए मृतक।

करंट की चपेट में आने से चारों बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी को सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रेम देवी, माया देवी और कंवरलाल को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। करंट से झुलसे कंवरलाल के पीठ में गड्‌ढा पड़ गया। वहीं झुलसी तारा देवी का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की दीवार पर चढ़कर दामाद कंवरपाल पानी की पाइप से तराई कर रहे थे। नीचे प्रेम देवी और बेटी माया देवी दीवार के सहारे पड़ी ईंटों को जमा रही थीं। तराई के कारण दीवार के पास रखी ईंटें और पास में पड़ा बजरी का ढेर गीला हो गया था। तराई करते समय दीवार पर चढ़े कंवरपाल द्वारा चलाए गए पानी का फव्वारा मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन से छू गया, जिससे पूरे मकान में करंट दौड़ गया। करंट लगने से झुलसे कंवरपाल का संतुलन बिगड़ा और वह दीवार से नीचे गिर गया।

दीवार के पास ईंटें जमा रही प्रेम देवी और माया देवी भी करंट की चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गईं। उसी समय तारा देवी चाय देने के लिए जैसे ही बजरी के ढेर पर चढ़ी। वह भी करंट की चपेट में आकर दूर जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सावर GSS में फोन कर बिजली सप्लाई को बंद करवाया और सभी को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना के समय दोनों बेटियों के चार बच्चे पास ही एक अन्य घर में खेल रहे थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page