Breaking Newsनिर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, मौत

निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में निर्माणधीन इमारत की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 6 अन्य लोग घायल हो गए। 3 घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि एक निर्माणधीन इमारत की दीवार गिरने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि करीब 13 लोग मलबे के नीचे दबे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने 8 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। वहां 2 को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे वाली जगह पर एक कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा है। 500 गज के प्लाट में मिट्टी हटाकर बगल में दीवार खड़ी की गई थी। दीवार के साथ मजदूर मिट्टी हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बनाई गई दीवार और मिट्टी दोनों ढह गई। हादसे में वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे वाली जगह पर 13 लोग काम कर रहे थे, जिसमें से 8 लोग मलबे में दब गए और अन्य लोगों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...