Girl in a jacket
HomeNationalWest Bengal Phase 1 और Tamilnadu में आज हुई वोटिंग, शाम 5...

West Bengal Phase 1 और Tamilnadu में आज हुई वोटिंग, शाम 5 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। तमिलनाडु की सभी 234 सीट पर वोटिंग सुबह सात 4 बजे ही जारी है। पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण के अंतर्गत वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल चुनाव के पहले चरण में जनता 1478 उम्मीदवारों के भाग्य के हक में फैसला करेगी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में कड़ा मुकाबला है। वहीं तमिलनाडु में डीएमके की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन और एआईएडीमके-बीजेपी के एनडीए के बीच में टक्कर है। दोनों ही राज्य में सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है और महिलाओं का खासा उत्साह नजर आ रहा है।

लोगों में हो रही झड़पें

बंगाल में चुनावों के दौरान अलग-अलग जिलों से तनाव और बवाल की खबरें आई हैं हालांकि तमिलनाडु में वोटिंग का काम शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से चल रहा है। जहां पर कई मशहूर हस्तियों और बड़े राजनेताओं ने अपने वोट डाल दिए हैं। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए प्रतिनिधि चुनने के लिए एक ही चरण में वोटिंग हो रही है।

5 बजे तक हुए भारी वोटिंग

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी वोटिंग हुई है। शाम 5 बजे तक तमिलनाडु में लगभग 82.24% मतदान हुआ है। बंगाल में लगभग 89.93% मतदान हुआ है। ऐसे में दोनों राज्यों में लोगों ने भारी संख्या में वोट डाला है। खासकर पश्चिम में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा जो बताता है कि लोग चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

तीन बजे तक हुआ था 70 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग हो रही है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। गर्मी में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 78.77 फीसदी मतदान हुआ है और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान हुआ है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -