Girl in a jacket
HomeBreaking Newsशनि मंदिर के बाहर रेलिंग तोड़ने को लेकर प्रशासन को लेकर लोग...

शनि मंदिर के बाहर रेलिंग तोड़ने को लेकर प्रशासन को लेकर लोग हुए आमने-सामने, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में शनि मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोग आमने-सामने आ गए हैं। लोग प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों और मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रशासन ने खुरेजी रोड पर शिवपुरी में फुटपाथ किनारे अवैध रूप से पेड़ के नीचे बने छोटे से शिव मंदिर के ढांचे को कल बुधवार को को हटा दिया था। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई की थी। ढांचे के हटने से फुटपाथ पर राहगीरों का आवागमन सुगम होगा। प्रशासन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से शिकायतें आ रही थीं कि पेड़ के नीचे अवैध रूप से मंदिर का ढांचा बनाया हुआ है।

शिकायत सही पाए जाने पर मंदिर से जुड़े लोगों को नोटिस देकर स्वयं हटाने के लिए कहा गया। लेकिन, उन्होंने नोटिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके बाद बुधवार को प्रशासन ने मंदिर से मूर्ति हटाकर ढांचे को हटा दिया। इसके साथ ही पुलिस से कहा गया है कि दोबारा से अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। मंडावली में एक पेड़ के नीचे अवैध रूप से बनाए गए मंदिर के ढांचे को तोड़ने की सूचना मिलते ही बुधवार को कई हिंदू संगठन जुट गए। हनुमान चालिसा का पाठ किया।

लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से शिकायत मिली थी कि पीडब्ल्यूडी के फुटपाथ पर मंदिर का ढांचा बनाया गया है, साथ ही लोहे के जाल लगाकर काफी जगह कब्जा कर लिया गया है। इसके बाद एसडीएम प्रीत विहार ने ढांचे को तोड़ने के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -