Girl in a jacket
HomeBreaking Newsछात्राओं का कपड़े बदलने का वीडियो CCTV में कैद, गेस्ट हाउस संचालक...

छात्राओं का कपड़े बदलने का वीडियो CCTV में कैद, गेस्ट हाउस संचालक पर मुकदमा दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसीः वाराणसी के परेड कोठी स्थित एक गेस्ट हाउस में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो सीसीटीवी में कैद होने के बाद हंगामा मच गया। होटल में रुके हुए एक ग्रुप ने आरोप लगाया कि उनके कमरे में सीसीटीवी लगा हुआ है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गयी।

मामला थाना सिगरा के कैंट इलाके में स्थित गेट्स हाउस का है, जहां पक्षिम बंगाल से निजी संस्था का एक ठहरा हुआ था। होटल में रुकने के दौरान कुछ घण्टों बाद ही हंगामा होने लगा। ग्रुप में आई छात्राओं ने आरोप लगाया कि जिस हॉल में उन्हें रोका गया था, उसमें सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और हॉल में महिलाएं कपड़े बदल रही थी। छात्राओं की नजर जब कैमरे पर पड़ी तो वहां हंगामा खड़ा हो गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

एसीपी वरुणा जोन विकास श्रीवास्तव ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जेपी गेस्ट हाउस का सीसीटीवी और डीवीआर जब्त किया गया है। सीसीटीवी में कपड़े बदलने की घटना कैद हुई है। जो शिकायत मिली है वह सही पाई गई है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिस इलाके में ये मामला सामने आया उस इलाके में कई सारे ऐसे होटल हैं, जो बिना किसी लाइसेंस के चल रहे हैं और विभाग शांत बैठा है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -