.
Breaking Newsशातिर ठगों ने बैंक को ही बना डाला ठगी का शिकार, 14...

शातिर ठगों ने बैंक को ही बना डाला ठगी का शिकार, 14 लाख रुपए हड़पे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुल्लूः प्रतिदिन ठगों द्वारा लोगों के साथ ठगी मारने की घटनाएं तो सामने आती ही रहती हैं, लेकिन जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां, व्यक्ति ने बैंक को ही ठगी का शिकार बना लिया। दरअसल, कुल्लू की एक बैंक की शाखा में 3 लोगों ने नकली सोना गिरवी रखकर करीब 14 लाख रुपए का गोल्ड लोन ले लिया। अब बैंक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बैंक के ऑप्रेशन हैड रविंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी मुताबिक, छाकुर बोस निवासी जरोल जिला कुल्लू ने बैंक से नकली सोने की एवज में 3,58,600 रुपए का गोल्ड लोन लिया। इसी प्रकार हरी राम निवासी जाणा जिला कुल्लू ने 5,37,700 और लता देवी निवासी दलासणी ने 5,32,400 रुपए का गोल्ड लोन लिया। जब ये लोग लोन लेने के बाद किस्त भरने नहीं आए और अवधि भी पूरी हुई तो बैंक ने इनके द्वारा गिरवी रखे गए आभूषणों की जांच करवाई।

जांच में आभूषण नकली पाए गए। देखने में यह आभूषण सोने की धातु की तरह प्रतीत हो रहे थे लेकिन वास्तव में वे नकली थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। एस.पी. डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब भी कोई व्यक्ति बैंक में गोल्ड लोन लेने के लिए जाता है तो बैंक की ओर से स्वर्णकार को बैंक शाखा में बुलाया जाता है। स्वर्णकार आभूषणों को बैंक में गिरवी रखने से पहले जांचते हैं और इस बात का पता लगाते हैं कि कहीं आभूषण नकली तो नहीं हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन मामलों में बैंक ने गोल्ड लोन देने से पहले आभूषणों की स्वर्णकार से जांच नहीं करवाई थी। इसको लेकर भी पुलिस बैंक से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

पीर निगाह मंदिर को लेकर सियासी संग्राम तेज

ऊना,सुशील पंडित: पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ जालंधर पहुंचे। स्वतंत्रा...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 7 अगस्त 2026 को दो वाहनों...