Loading...
Punjab Govt
HomeNationalCar पर पलटा ट्रक, 4 भाइयों समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

Car पर पलटा ट्रक, 4 भाइयों समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीकानेरः जिले से एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जहां, तेज रफ्तार ट्रक पास चल रही कार पर पलट गया जिससे कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 भाई हैं। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। एक्सीडेंट देशनोक में बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ।

जानकारी मुताबिक, करणी मंदिर के पास रेलवे क्रासिंग पर बने पुल पर ये एक्सीडेंट हुआ। एक ट्रक नोखा से बीकानेर की ओर आ रहा था। तभी ये असंतुलित होकर नोखा की ओर जा रही कार पर पलट गया जिससे कार पूरी तरह से सड़क पर पिचक गई और कार में 6 लोग थे। हादसे के आधे घंटे तक सभी घायल ट्रक के नीचे दबे रहे। जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाकर सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से 4 घायलों को देशनोक सीएचसी में और 2 को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार सवार देशनोक में एक समारोह में शामिल होने आए थे। मरने वालों की पहचान नोखा के अशोक (45) पुत्र जगन्नाथ नाई, मूलचंद्र (45), पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम नाई व श्याम सुंदर (60) व द्वारका प्रसाद (45) पुत्र चेतनराम, करणीराम (50) पुत्र मोहनराम के रूप में हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। एक्सीडेंट के कारण ओवरब्रिज पर देर रात तक जाम लगा रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page