Himachal Govt
Nationalदर्दनाक सड़क हादसाः ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़ा...

दर्दनाक सड़क हादसाः ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़ा टेंपो, पांच की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बहजोईः आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बहजोई से करीब तीन किमी दूर बमनेटा गांव के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में टेंपो सामने से आ रहे बजरी लदे ट्रक से भिड़ गया। ट्रक भी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

सभी लोग बहजोई से टेंपो में सवार होकर चंदौसी की ओर जा रहे थे। मृतकों में मऊ कठेर थाना बहजोई निवासी दीपक उर्फ की तीन माह की पुत्री आराध्या और आठ वर्षीय पुत्र ध्रुव है, जोकि अपनी मां भावना और मामा पुनीत के साथ चंदौसी जा रहे थे। बहजोई के मोहल्ला कुरैशियान रुवेद और एक अज्ञात व्यक्ति मृतकों में शामिल है। घायल रोहिणी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

घायलों में पुनीत निवासी परमानंदपुर, फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं, बहन भावना निवासी मऊ कठेर थाना बहजो, रामपाल निवासी जड़वार थाना धनारी, बिट्टू निवासी सेमरी थाना रजपुरा और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

घायल पुनीत ने बताया कि दिव्यांग बिट्टू ई-रिक्शा से चंदौसी की ओर जा रहा था। उसने अचानक ई-रिक्शा मोड़ दिया। उसे बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने भी वाहन काटा, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से टेंपो की टक्कर हो गई। ट्रक चालक ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

घायल रामपाल भी अपने गांव से चंदौसी जाने के लिए बहजोई से टेंपो में सवार हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा की बरसी पर कार्यक्रम, देखें वीडियो

अमृतसरः मानवाधिकार कार्यकर्ता और शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा...

लेडी ब्लॉगर से रेप, पुलिस जांच पर जताई नाराजगी, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

चंडीगढ़ः सोशल मीडिया ब्लॉगर एवं बिजनेस वुमन के रेप...

ISRO के कर्मचारियों की इस मामले में बड़ी चिंता, Chairman ने दी सफाई

नई दिल्ली: स्पेस सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों के लिए...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा की बरसी पर कार्यक्रम, देखें वीडियो

अमृतसरः मानवाधिकार कार्यकर्ता और शहीद भाई जसवंत सिंह खालरा और सभी शहीदों की याद में श्री अकाल तख्त साहिब...

लेडी ब्लॉगर से रेप, पुलिस जांच पर जताई नाराजगी, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

चंडीगढ़ः सोशल मीडिया ब्लॉगर एवं बिजनेस वुमन के रेप केस की शिकायत कॉपी सामने आई है।‌ शिकायत के मुताबिक...

ISRO के कर्मचारियों की इस मामले में बड़ी चिंता, Chairman ने दी सफाई

नई दिल्ली: स्पेस सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों के लिए खोले जाने पर अब इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के कर्मचारियों...

अमेरिका के रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने ईरान को दी चेतावनी, बोले – ‘तेल टैंकरों को नष्ट कर देंगे’

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में तनाव अब फिर से बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट...