गुरदासपुरः दीनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार युवक सड़क पर जा रहा था तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हादसे से जुड़े वायरल वीडियो और अन्य सबूतों की जांच कर रही है ताकि फरार ड्राइवर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। इस हादसे के कारण इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।