Breaking Newsयात्रा शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसाः हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट...

यात्रा शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसाः हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से अधिकारी की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पहले बड़ा हादसा हो गया। आज (रविवार) दोपहर हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम अमित सैनी था। अमित उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के वित्त नियंत्रक थे। मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान अमित टेल रोटर (पीछे के पंखे) की चपेट में आ गए, जिससे उनकी गर्दन कट गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गढ़वाल के आईजी करन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। अमित के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

धाम का निरीक्षण करने गए थे

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है। UCADA के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ धाम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, लेकिन निजी एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से उतरते हुए पंखे से टकराकर उनकी मौत हो गई। हेलीपैड पर हादसे के वक्त उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी मौजूद थे। हेलीकॉप्टर के पिछले ब्लेड की चपेट में आने से अमित की गर्दन कट गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

घटना की हो रही जांच

रुद्रप्रयाग की एसपी विशाखा अशोक भदाने ने मौत की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि घटना दोपहर दो बजे की है। एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच की जा रही है।

25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

बता दें कि केदारनाथ धाम में बाबा केदार के कपाट 25 अप्रैल को पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है और निरीक्षण के लिए लगातार अधिकारी केदार धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति भी केदारनाथ धाम को सजाने का काम कर रही है। सभी विभाग अपनी-अपनी ओर से तैयारियों में जुटे हैं।

नौ हेली सेवाओं को अनुमति

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हवाई सेवाएं भी धाम पहुंच गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए DGCA ने इस बार 9 हेली सेवाओं को अनुमति दी है। गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से यह 9 हेली सेवाएं उड़ानें भरेंगी. हेली सेवा से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु IRCTC की वेबसाइट http://heliyatra.irctc.co.in पर टिकट बुक करा सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...