Breaking Newsदर्दनाक हादसाः कार की भीष्ण टक्कर में 4 युवकों की मौत

दर्दनाक हादसाः कार की भीष्ण टक्कर में 4 युवकों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना राया इलाके में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस इलाका पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि कार सवार सभी मथुरा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जा रहे थे। बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ईको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोंगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना से मौके में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा राया थाना क्षेत्र के बलदेव रोड पर हुआ। यहां बलदेव निवासी कुछ लोग ईको कार में सवार होकर ड्राइविंग लाइसंसे बनवाने के लिए मथुरा जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने कार में दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अचल, आकाश निवासी गांव आगई, थाना बलदेव और योगेश, अंकित निवासी कस्बा दाऊजी, थाना बलदेव को मृत घोषित कर दिया। सैंकी निवासी गांव आंगई, थाना बलदेव की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खबर पाकर घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना से गांवों में मातम छाया हुआ है। हादसे की जानकारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...