Breaking Newsदर्दनाक हादसा : बस और कार में भीषण टक्कर में 2 बच्चों...

दर्दनाक हादसा : बस और कार में भीषण टक्कर में 2 बच्चों समेत 10 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मैसूरु के पास तनरसिंहपुरा में सोमवार को एक कार और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनोवा कार में सवार लोगों में एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना कोल्लेगला-टी नरसीपुरा मुख्य मार्ग पर कुरुबुरु गांव के पास हुई‌। दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर होने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बताया जा रहा है कि मृतक बेल्लारी जिले के सांगनाकल्लू के रहने वाले थे। वे शाम के समय इनोवा कार में बीआर हिल्स से लौट रहे थे। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि निजी बस कोल्लेगला की ओर जा रही थी। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि कार में सवार रहे तीन घायलों को भी चामराजनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि दो की हालत स्थिर है‌। अधिकारियों ने कहा कि फायर ब्रिगेड और आपातकालीन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटने के बाद शवों को बाहर निकाला। शव ‘क्षत विक्षत’ स्थिति में थे। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने उपायुक्त को दुर्घटना स्थल व अस्पताल जाने का निर्देश भी दिया है। सिद्धरमैया ने ट्विटर पर लिखा, “मैसुरू जिले के टी नरसीपुरा के पास हुई दुर्घटना से व्यथित हूं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।”

इससे पहले रविवार को कर्नाटक के कोप्पल जिले में कार और लॉरी के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दो बच्चों और एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जानकारी देते बताया कि यह हादसा कालकेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। सभी मृतक विजयपुरा के रहने वाले थे और वे कार से बेंगलुरु जा रहे थे, जबकि लॉरी तमिलनाडु से गुजरात की तरफ रवाना हुई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...