Himachal Govt
Haryanaटोल प्लाजा मैनेजर हत्याकांडः STF की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

टोल प्लाजा मैनेजर हत्याकांडः STF की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः हिसार के बाडो पट्टी टोल प्लाजा मैनेजर संजय शुक्ला हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सोनीपत एसटीएफ ने कार्रवाई करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फ्लाईओवर से छलांग लगाने के बाद घायल हो गया। एसटीएफ ने एनएच-44 स्थित भिगान फ्लाईओवर पर देर रात आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया था। पुलिस को देखते ही आरोपी मनोज उर्फ फिल्मी ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी।

पुल से गिरने के कारण मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज हिसार के गांव बहबलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं एसटीएफ ने उसके साथी सचिन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सचिन सोनीपत के गांव कबीरपुर का निवासी बताया गया है।

एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और गाड़ी बरामद की है। दोनों आरोपी बाडो पट्टी टोल प्लाजा के मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार मनोज उर्फ फिल्मी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सचिन के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। एसटीएफ गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत की श्रद्धांजलि सभा देखें Live

जालंधरः पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री एवं वरिष्ठ...

Asian Games 2026 : भारत महिला टीम ने शूटिंग में जीता पहला मेडल

नई दिल्लीः एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला टीम ने...

हमास से जुड़े फंडिंग मामले को लेकर घिरे Israel के पीएम Benjamin Netanyahu, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर कतर...

Jalandhar News: पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत की श्रद्धांजलि सभा देखें Live

जालंधरः पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत का 10 सितंबर को निधन हो...

Bangkok से Delhi जा रही फ्लाइट में यत्री की बिगड़ी तबीयत, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल में भर्ती

लखनऊः बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप...

Asian Games 2026 : भारत महिला टीम ने शूटिंग में जीता पहला मेडल

नई दिल्लीः एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला टीम ने 10 मीयर एयर राइफ इवेंट में दूसरा स्थान हासिल करते...

हमास से जुड़े फंडिंग मामले को लेकर घिरे Israel के पीएम Benjamin Netanyahu, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर कतर और हमास से जुड़े हुए फंडिंग मामले को लेकर सवाल...