Himachal Govt
Rashifalआज का राशिफल, 9 सितंबर 2026

आज का राशिफल, 9 सितंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक शिव योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज अघोर चतुर्दशी भी है। तो आइए अब जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 सितंबर 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आप अपने कारोबार में अच्छा लाभ कमायेंगे। आज आपके लिए जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी बड़ी कंपनी में जॉब करने का मौका मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपको किसी काम में माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी की मदद से आपको राजनीति में आकर काम करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा , आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी , जूनियर भी आपसे इंस्पायर होंगे। आज आपका पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे आपको भी खुशी मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों के अंतर्गत आपकी छवि मजबूत बनेगी। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं , आगे चलकर आपको अच्छा लाभ होगा। आज पड़ोसी के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा , आप किसी फंक्शन में इनवाइट कर सकते हैं। आज आप पढ़ाई में अपने सीनियर की मदद ले सकते हैं , किसी विषय को समझने में आसानी होगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे लेकिन खर्च की अधिकता रह सकती है , इसका ध्यान आपको रखना होगा। आज आपको नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी सूचना मिल सकती है। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। आज आप किसी व्यक्ति से बहुत ज्यादा इंस्पायर होंगे , आप उनके तरह बनने का प्रयास करेंगे। आज किसी काम को धैर्यपूर्वक करने से उसकी सफलता के चांसेस बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत आप नए तरीके से करेंगें , आप अपनी दिनचर्या में हेल्दी फ़ूड शामिल करेंगे। आज बच्चे आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं , आपको उन्हें प्यार से समझाना होगा। यदि आज आप शॉपिंग करने का प्लान बना रहें हैं तो पहले आप सामान की लिस्ट बना लें। आज आपकी शादी-विवाह को लेकर आपके घर में बात हो सकती है , जिससे घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने लिए रोजगार के नए अवसर तलाश करेंगे। आज आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज आप मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज इस राशि की महिलाएं अपने काम को आगे बढ़ाएंगी , जिससे आपके काम को पहचान मिलेगी।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप निजी जीवन से जुड़ें कुछ अहम फैसले ले सकते हैं , जिनका असर भविष्य में आपको देखने को मिलेगा। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने जायेंगे , जिससे आपका मन शांत होगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगें जहाँ आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप खाने में हल्का भोजन करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज इस राशि के ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को अच्छा धन लाभ होगा। आज आप किसी से बात करते समय अपने शब्दों के ऊपर नियंत्रण बनाएं रखें। आज बच्चे आपके काम में हाथ बटायेंगे , ये देखकर आपको खुशी होगी। आज आप किसी काम को पूरे डेडिकेशन के साथ करेंगे , जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज किसी की मदद से आपके सरकारी काम बन जायेंगे , जिससे आपको खुशी मिलेगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं लेकिन साथ ही बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के लेखक आज अपनी पुस्तक को पब्लिश करवा सकते हैं, जिसे लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जायेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचे, वरना आपको उलझन होगी और सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आप अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी इंजॉय करेंगे और कुछ नए दोस्त भी बनेंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आज आप टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर किसी काम को जल्द ही कम्पलीट कर लेंगें। आज आप अपना करियर मीडिया के क्षेत्र में बना सकते हैं। इस राशि के प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने के योग बन रहें हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप लवमेट के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं , जिससे आपके रिश्ते की गलतफहमिया दूर होंगी।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपको धन लाभ के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आप अपने पुराने कार्यों को कम्पलीट करके जल्द ही नए कार्यों की योजना बनायेंगे। आज इस राशि के छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगे , जिसका परिणाम आपके फेवर में रहेगा। आज आप बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपको किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल बना रहेगा। आज आप अपने बिजनेस को शिफ्ट करने से पहले उस जगह की अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा और आपकी सभी उलझने आज समाप्त होंगी। आज आप बच्चों के साथ खेलना पसंद करेंगे , जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज आप किसी काम को बहुत ही समझदारी और बहादुरी के साथ करेंगे , जिससे सभी लोग आपकी तारीफ करेंगे।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप फैक्ट्री को खोलने का विचार कर सकते हैं, जिसमें आप भाई की सहायता ले सकते हैं। इस राशि के आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको बिजनेस में ऑनलाइन माध्यम से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज आप अपने सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे , जिसमें आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्र आज अपने कोर्स में बदलाव कर सकते हैं, जिससे आप अन्य सब्जेक्ट को बेहतर तरीके से समझ पायेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

गाय चोरी के शक में युवक को पीटा, मौत; जाट गैंग पर आरोप, जांच शुरू

इंदौरः लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती में गाय...

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, 23500 पर आया निफ्टी; सेंसेक्स 75000 के नीचे

नई दिल्लीः शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स...

Ammy Virk की Car Firing बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

एबट्सफोर्डः कनाडा के एबॉट्सफोर्ड शहर में देर रात मशहूर...

Iran and US में बढ़ा तनावः एक दिन में 10 जहाजों पर हमले, मचाया गदर

नई दिल्लीः ईरान और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र...

गाय चोरी के शक में युवक को पीटा, मौत; जाट गैंग पर आरोप, जांच शुरू

इंदौरः लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती में गाय चोरी की शक में एक युवक को घर से ले...

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, 23500 पर आया निफ्टी; सेंसेक्स 75000 के नीचे

नई दिल्लीः शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 361 अंकों की कमजोरी के साथ 75 हजार के नीचे...

Ammy Virk की Car Firing बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

एबट्सफोर्डः कनाडा के एबॉट्सफोर्ड शहर में देर रात मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क की गाड़ी पर अज्ञात...

Iran and US में बढ़ा तनावः एक दिन में 10 जहाजों पर हमले, मचाया गदर

नई दिल्लीः ईरान और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी...