नई दिल्ली: शादी और शादी की रस्मों से जुड़ी खबरें और वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इन वीडियो में कुछ हंसी मजाक से भरपूर रहते हैं तो कुछ विवादित भी होते हैं। कुछ वीडियो में जीजा साली या दूल्हा-दुल्हन के बीच नोक झोंक देखने को मिलता है। तो वहीं कुछ खबरें दहेज नहीं मिलने के चलते बारात वापस लौटने की होती है, जो तेजी से वायरज होते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने अपने पति को खुश करने के लिए ऐसा काम कर दिया जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सामने आए चंद सेकंड के इस वीडियो में दुल्हन अपनी शादी के लिए मेंहदी लगवाते हुए नजर आ रही है। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुल्हन कहां पर मेंहदी लगवा रही है। जी हां दुल्हन ने अपनी पूरी पीठ पर मेंहदी लगवाई है। दुल्हन की मेंहदी का पूरा डिजाइन ब्लाउज जैसा बनाया गया है।