AmritsarJalandhar: The LAVA Lounge फिर आया सुर्खियों में, सरेआम हुक्का और शराब...

Jalandhar: The LAVA Lounge फिर आया सुर्खियों में, सरेआम हुक्का और शराब परोसने की तस्वीरे हुई वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः मोनिका टावर की तीसरी मंज़िल पर चल रहा The LAVA Lounge बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। उक्त हुक्का बार में अंडर एज बच्चों को सरेआम हुक्के के साथ शराब पिलाई जा रही है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उक्त हुक्का बार कई बार सुर्खियों में रह चुका है। एक माह पहले हुक्का बार में छापेमारी करके मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार चलाने और युवकों को तंबाकू का सेवन करवाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और तंबाकूनोशी अधिनियम की धारा 4ए और 21 के तहत मामला दर्ज किया था।

उस दौरान रेस्टोरेंट मालिक रविंदर निवासी न्यू अवतार नगर, हनी नैयर पुत्र सुभाष चंद्र निवासी काजी मोहल्ला, मनदीप निवासी हरगोबिंदपुरी, कुनाल निवासी संतोखपुरा, साहिल, दमन दोनों निवासी पक्का बाग, अभिषेक, रोहित दोनों निवासी नवीं आबादी जल्लोवाल, जालंधर को केस में नामजद किया था। लेकिन इसके कार्रवाई के कुछ देर बाद The Lounge  में फिर से सरेआम हुक्का और शराब पिलाने का काम जोरों पर चलने लगा। अब तो The LAVA Lounge में  अंडर एज बच्चों को भी हुक्के के साथ शराब पिलाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार उक्त The Lounge पुलिस और कुछ राजनीतिक नेताओं की शह पर सरेआम इस कारोबार को चला रहा है।

हैरानी की बात यह है कि कोड ऑफ कंडक्ट के बावजूद प्रशासन और एक्साइज विभाग उक्त हुक्का बार पर शिकंजा नहीं कस रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि The LAVA Lounge अंडर एज बच्चों को नशे की धकेल रहा है। हालांकि सरकार नशे को खत्म करने के दावे कर रही है। लेकिन The LAVA Lounge में सरेआम अंडर एज बच्चों को पिलाए जा रहे हुक्का और शराब के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे पहले जब उक्त The LAVA Lounge में पुलिस ने दबिश की थी तो पुलिस ने खुद कहा था कि उन्हें रेस्तरां में अवैध तरीके से हुक्का बार चलाने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस सूचना मिलने के बाद जैसे ही मोनिका टावर में पहुंची तो रेस्तरां के मालिक शटर पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...