Punjab Govt
HomeNationalमालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : ओडिशा में देर रात टिटलागढ़ से रायपुर जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे यातायात में रुकावट आ गई।  मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा  टिटलागढ़-रायपुर रूट पर हुआ। इसमें एक डिब्बा आंशिक रूप से पटरी के किनारे अटक गया, जबकि दो पूरी तरह से ट्रैक से नीचे आ गए। रेलवे अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। इस वजह से इस रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रहीं हैं। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रहीं हैं। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, जो राहत की बात है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टिटिलागढ़ से रायपुर जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे शुक्रवार को पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे परिचालन में बाधा उत्पन्न हुई। एक डिब्बा आंशिक रूप से रेल पटरी के किनारे पर चढ़ गया, जबकि दो अन्य पूरी तरह से पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। रेलवे के अधिकारी, जिनमें विभाग के एक तकनीशियन भी शामिल हैं, वर्तमान में घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं

रेलवे की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार, 58218 रायपुर टीटागढ़ पैसेंजर – 3 घंटे 52 मिनट लेट है। 18005  समलेश्वरी एक्सप्रेस – 1 घंटा 20 मिनट देरी से चल रही है। वहीं, 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस 1 घंटा 02 मिनट लेट है। इसी तरह से 18425 पुरी दुर्ग एक्सप्रेस – 2 घंटे लेट है। 18426  दुर्ग पुरी एक्सप्रेस  3 घंटे 32 मिनट देरी से चल रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -