Himachal Govt
Nationalबाराती और स्थानीय लोगों में हुआ विवाद, जमकर चली कुर्सियां और लात-घूंसे,...

बाराती और स्थानीय लोगों में हुआ विवाद, जमकर चली कुर्सियां और लात-घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः कोतवाली के बीएसए रोड स्थित राम सिया वाटिका में बारातियों और स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान रात 12 बजे शादी समारोह में दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां बरसाई गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। इस घटना को लेकर लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा जंक्शन के पास गोपाल नगर निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री का विवाह समारोह चल रहा था।

कार्यक्रम में रिश्तेदार और बाराती मौजूद थे। इसी दौरान करीब 20 से 25 लोग अचानक मौके पर पहुंच गए और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़े के दौरान लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और कुर्सियां भी चला दीं। घटना के दौरान समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। शादी में शामिल लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि बरात राजस्थान के डीग जिले से आई थी। रात 12 बजे शराब के नशे में पार्षद तिलक वीर चौधरी का किसी से विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया। हंगामे के बीच फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है। दुल्हन के पिता प्रमोद का आरोप है कि स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि है तिलक वीर उन्होंने और उनके साथ आए 20 से 25 लोगों ने यहां हंगामा किया,मारपीट की। प्रमोद का आरोप है कि हमला करने आए लोगों ने 3 से 4 राउंड फायर भी किए। प्रमोद ने बताया पुलिस को सूचना दी जिसके काफी देर बाद पुलिस आई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। पिता ने गेस्ट हाउस खाली करके घर से बेटी की शादी संपन्न कराई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल:...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

राजधानी में मौसम ने ली करवट, देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश को देखते हुए भारत मौसम...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः इंदरबीर सिंह   अमृतसरः आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल: लायंस क्लब नाहन की ओर से शिक्षक दिवस  शिक्षा के...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...