.
NationalAC Bus को लगी भीषण आग, 9 लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी

AC Bus को लगी भीषण आग, 9 लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जैसलमेरः अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में 9 लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक घायल की पालनपुर (गुजरात) इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बनासकांठा (गुजरात) जिले के धानेरा में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे हुआ। पैसेंजर्स ने बताया कि कुछ मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

जानकारी मुताबिक, स्वागत ट्रैवल्स की एसी बस जैसलमेर के नाचना से अहमदाबाद के बीच ऑपरेट होती है। नाचना से बस शुक्रवार शाम 6.30 बजे निकली थी। गुजरात बॉर्डर में एंट्री करते ही बस में अचानक धुंआ भर गया और आग लग गई। आशंका है कि एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी। हालांकि, पुलिस ने अब तक आग के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। बस में कुल 16 पैसेंजर्स थे। हादसे के दौरान सभी गहरी नींद में थे। पैसेंजर्स ने बताया कि आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। सभी पैसेंजर्स बस के पिछले हिस्से में इमरजेंसी गेट की ओर भागे। सभी के बाहर निकलने से पहले लपटें तेजी से फैल गई। इस कारण 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए। जबकि 7 दूसरे पैसेंजर्स को हल्की चोट आई है।

स्वागत ट्रेवल्स के संचालक निर्मल रैयानी ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों का सारा सामान, कीमती दस्तावेज और मोबाइल फोन जलकर राख हो गए, जिससे उनके परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही हमने अपनी टीम मौके पर भेजी है। हम यात्रियों और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भी मामले में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...