Girl in a jacket
HomeEntertainmentदून विधायक राम कुमार चौधरी को जान से मारने की दी धमकी

दून विधायक राम कुमार चौधरी को जान से मारने की दी धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धमकी देने वाले के खिलाफ हुई FIR

बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायक राम कुमार चौधरी  को विरोधी पार्टी के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरी रिकार्डिंग वायरल हो गई है। जिस पर राम कुमार चौधरी के पुत्र अजितेश चौधरी ने पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। जिस पर बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार विरोधी पार्टी के एक सदस्य फोन से राम कुमार को देख लेने व जान से मारने की बात कर रहा है जिस पर रिकार्डिंग वायरल हो गई है। यह वाईस रिकार्डिंग के विधायक राम कुमार के परिवार के लोगों तक पहुंच गई जिस पर उन्होंने पुलिस ने रिकार्डिंग के साथ पुलिस को शिकायत दर्ज की है।  एसपी मोहित चावला ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिकार्ड की गई वायस के सैंपल जांच के लिए  प्रयोगशाला भेजे गए है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -