Breaking Newsपीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को केरल दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को देखते हुए केरल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे थे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि केरल समेत पुरे देश में हड़कंप मच गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से केरल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा से पहले धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद केरल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लेटर भेजने वाले ने 24 अप्रैल को पीएम मोदी की कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी है।

पत्र में भेजने वाले ने लिखा अपना नाम और पता

इस पत्र में भेजने वाले का नाम और पता सब कुछ लिखा गया है। इसके तुरंत बाद पुलिस वहां तक पहुंच गई जिसका नाम पत्र में लिखा था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वो डर गया और सभी आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा कि किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम लेटर के ऊपर लिख दिया है। जबकि मुझे मालूम तक नहीं है कि ये मैटर क्या है? हालांकि केरल में हाई अलर्ट है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में भी चेकिंग बढ़ गई है।

तय समय पर होंगे पीएम मोदी के सभी कार्यक्रम

इसी बीच सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का एक लेटर भी मीडिया में सामने आ गया। ADGP के लेटर में बैन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से खतरे सहित कई और गंभीर खतरों पर प्रकाश डाला गया है। विदेश राज्य मंत्री एक मुरलीधरन ने पत्र के लीक होने पर राज्य पुलिस की चूक बताया है। बीजेपी स्टेट चीफ के. सुरेंद्रन ने कहा कि पीएम मोदी के जो कार्यक्रम है वो तय समय पर होंगे। मोदी 24 अप्रैल को कोच्चि पहुंचने और तिरुवंतपुरम में राज्य को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा सौंपेंगे।

रोड शो करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 24 को केरल पहुंचेगे। यहां पर वो एक रोडशो करें और जनसभा को संबोधित भी करने वाले हैं। केरल बीजेपी को पीएम के इस दौरे से बहुत उम्मीदें हैं। पार्टी दक्षिण भारत में अपना कैडर बढ़ा रही है। पीएम मोदी के रोडशो के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसको देखते हुए अब ये धमकी भरा पत्र मिलना चिंता की बात है। हालांकि ये लेटर फेक भी हो सकता है लेकिन इसको हल्के में नहीं लिया जा सकता। सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...