Punjab Govt
HomeNationalRakesh Tikait का सिर कलम करने पर 5 लाख का ईनाम, इस...

Rakesh Tikait का सिर कलम करने पर 5 लाख का ईनाम, इस नेता का ऐलान, केस दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष राकेश टिकैत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में राकेश टिकैत की ओर से व्यापारियों पर दिए बयान का विरोध हो रहा है। जिसके बाद भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी ने टिकैत का सिर कलम करने पर 5 लाख का इनाम देने की घोषणा करते हुए वीडियो वायरल किया है। अमित चौधरी ने किसान नेता राकेश टिकैत को धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर और मेरठ में बीकेयू के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।

वायरल वीडियो में अमित चौधरी ने ना सिर्फ आपत्तिजनक बयान दिया, बल्कि टिकैत को देशद्रोही और आतंकवादी बता दिया। जांच के बाद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में आरोपी अमित चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।वायरल वीडियो में अमित चौधरी ने कहा कि राकेश टिकट की मानसिकता ठीक नहीं होने की बात कही है। उसने व्यापारियों को लेकर जो टिप्पणी की है, वह गलत हैं।

व्यापारी किसान के लिए देवता का रूप है। ऐसे अनर्गल बयान देने वाले टिकैत की मानसिकता खराब हो चुकी है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक, वायरल वीडियो में आरोपी ने राकेश टिकैत का सिर लाने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस बयान से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं ने चौधरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -