नई दिल्ली : देशभर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते लोग काफी परेशान है। लेकिन अब इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने भारत के कई हिस्सों में गर्मी से राहत के आसार बताए हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह लोगों को परेशान करने वाली भीषण गर्मी से अगले पांच दिनों तक राहत की सांस मिलने वाली है। वहीं आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए है, जो दिनभर छाए रहने के आसार है। इसके साथ ही धूल भरी तेज हवाएं भी चल सकती है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
मोसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राज्स्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसारव्यक्त किए है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
