.
Breaking News11 जिलों में होगी भारी बारिश

11 जिलों में होगी भारी बारिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. रायपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि राज्य के रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।

चंद्रा ने बताया, ”उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने और उसके प्रबल होने की संभावना है. इन गतिविधियों के परिणामस्वरूप 15 अगस्त तक ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चार संभागों- रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर में भारी बारिश होने का अनुमान है.” राज्य के राजस्व विभाग के अनुसार, इस साल एक जून से शुक्रवार तक छत्तीसगढ़ में औसतन 762.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इस अवधि में बीजापुर जिले में सबसे अधिक 1778.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सरगुजा जिले में सबसे कम औसत वर्षा 302.7 मिमी दर्ज की गई। 

राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में एक जून से 11 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 63 लोगों की मौत हुई है. भारी बारिश से दक्षिण और मध्य क्षेत्र प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान भारी बारिश के कारण कम से कम 55 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि 471 मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है. उन्होंने बताया कि वर्षा प्रभावित जिलों में लोगों के लिए दस राहत शिविर बनाए गए हैं. बारिश से संबंधित घटनाओं ने 340 मवेशियों की भी मृत्यु हुई है. अधिकारियों ने बताया, ”मानसून की शुरुआत के साथ एक जून से अब तक हुई 63 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 35 लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से, 22 लोगों की डूबने से और छह लोगों की मौत सांप के काटने से हुई है।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...