Loading...
Punjab Govt
HomeChandigarhकब्जे हटाने गई नगर निगम टीम और निहंग सिंहों के बीच हुई...

कब्जे हटाने गई नगर निगम टीम और निहंग सिंहों के बीच हुई झड़प, जान बचाकर भागे कर्मी, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर 15 में नगर निगम की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची। जहां नगर निगम की टीम द्वारा अवैध कब्जों को जब हटाने की कार्रवाई की गई तो नगर निगम की टीम का वहां पर शरदाई का स्टाल लगाकर बैठे निंहग सिंहों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। जहां नगर निगम के अधिकारियों ने आरोप लगाए है कि निहंग सिंहों द्वारा उनर पर स्टाल हटाने के विरोध में डंडों से हमला किया गया।

जिसके बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले को शांत करवाया गया। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें निहंग सिंह और अधिकारी में झड़प हो रही है। इस दौरान अधिकारी ने निहंग सिंह से डंडा पकड़ा तो निहंग सिंह द्वारा उसे लात मारी गई। जिसके बाद बचाव में एक व्यक्ति आया और सरकारी कर्मी को वहां से ले गया। वहीं दूसरी वीडियो में निहंग सिंह द्वारा कर्मियों पर डंडे से हमला किया गया, जिसके बाद कर्मी जान बचाकर मौके से भागे।

वहीं पुलिस ने निहंग सिंहो को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए निहंग सिंहों को आज चंडीगढ़ अदालत में दोपहर पेश किया जाएगा। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में नगर निगम इंफोर्समेंट की सब इंस्पेक्टर मनीषा गिल्ल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सेक्टर-15 की पटेल मार्किट में 4 मई को जब नाराजगी स्टालों का कब्जा हटाने के लिए गए थे।

वहां मौजूद निहंग सिंहों को श्रद्धा की स्टाल हटाने के लिए कहा गया था तो आपसी बहस के दौरान एक निहंग ने बर्छे के साथ उन पर हमला कर दिया और बाकी निहंगों ने भी उसका साथ दिया। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए निगम के अधिकारियों को मौके से भागना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने इस सम्बन्धी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 115 (2), 121 (1), 132, 351 (2) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर उक्त निहंग सिंहों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page