.
National70 साल Live-In में रहने के बाद बुजुर्ग जोड़े ने 95 की...

70 साल Live-In में रहने के बाद बुजुर्ग जोड़े ने 95 की उम्र में की शादी, बारात में थिरके बच्चे-पोते

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डूंगरपुरः जिले से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां, सच्चे प्यार की बढ़िया मिसाल देखी गई। दरअसल डूंगरपुर के गलंदर गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में 70 साल रहने के बाद एक जोड़े ने बुधवार को शादी कर ली। खास बात यह है कि दूल्हा 95 साल का तो दुल्हन 90 साल की है। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए। शादी में डीजे पर गांव वालों के साथ उनके बेटे और पोते भी डांस करते नजर आए।

जानकारी मुताबिक, गलंदर गांव में 70 साल से साथ रह रहे रामा भाई अंगारी (95) पुत्र माना अंगारी और जीवली देवी (90) ने शादी नहीं की थी। उनके 8 बच्चे हुए। उनकी भी शादी हो गई। नाती-पोते भी हो गए, लेकिन 70 साल बाद उन्होंने घरवालों के सामने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने की इच्छा जताई। बेटे-बेटियों ने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए धूमधाम से उनकी शादी करवाने का फैसला किया। 1 जून को लग्न और हल्दी की रस्म हुई। बुधवार को गांव में डीजे पर बिंदौरी निकाली।

हल्दी के दौरान बेटे के साथ बुजुर्ग जोड़ा।
हल्दी के दौरान बेटे के साथ बुजुर्ग जोड़ा।

इस दौरान उनके बेटे-पोतों के साथ गांव वाले भी डीजे पर खूब नाचे। इसके बाद दोनों ने रीति-रिवाज के साथ 7 फेरे लिए। परिजनों ने गांव वालों को भोजन कराया गया। इस शादी से बुजुर्ग दूल्हा-दुल्हन के साथ ही उनके परिवार वाले बेहद खुश नजर आए। गांव के साथ-साथ पूरे जिले में इस शादी की चर्चा हो रही है। रामा भाई अंगारी गुजरात में कुएं खोदने का काम करते थे। साथ ही खेती-बाड़ी भी की। वहीं, जीवली देवी ने माडा संस्था में करीब 12 साल हैंडलूम चलाया। फिर आंखें कमजोर हुईं तो खेती-बाड़ी संभाली।

बुजुर्ग जोड़े का सबसे बड़ा बेटा बखू खराड़ी 60 साल का है। वह किसान है। उससे छोटा बेटा शिवराम (57) टीचर है। तीसरे नंबर की बेटी जंतु थी, जिसकी 55 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। बेटी सुनीता (53) टीचर, अनिता (50) नर्स और बेटा कांतिलाल खराड़ी (48) टीचर है। बेटा लक्ष्मण लाल (44) खेती-बाड़ी करता है। जबकि सबसे छोटी बेटी सीता खराड़ी (41) शादी होने के बाद से गुम है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: मोगा से निकला लीक LPG टैंकर, HP प्लांट में नोजल पर लगाई M-Seal, देखें वीडियो

जालंधर : मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस...

Jalandhar News: गैस से भरा लीक टैंकर National Highway से निकला, फैली दहशत, देखें वीडियो

जालंधर (ens): मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ली

चंडीगढ़: आम लोगों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य...

Punjab News : LPG गैस से भरा टैंकर लीक, मची अफरा तफरी , देखें वीडियो

मोगा : जिले के बरनाला अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर...

Punjab News: 20 किलो हेरोइन समेत चार लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब...

Jalandhar News: मोगा से निकला लीक LPG टैंकर, HP प्लांट में नोजल पर लगाई M-Seal, देखें वीडियो

जालंधर : मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर लीक होने से प्रशासन के हाथ पांव...

Jalandhar News: गैस से भरा लीक टैंकर National Highway से निकला, फैली दहशत, देखें वीडियो

जालंधर (ens): मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर लीक होने से प्रशासन के हाथ पांव...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ली

चंडीगढ़: आम लोगों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को व्यापक...

Punjab News : LPG गैस से भरा टैंकर लीक, मची अफरा तफरी , देखें वीडियो

मोगा : जिले के बरनाला अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव दोसांझ के पास उस समय अफरा तफरी का माहौल...