.
Breaking Newsफ‍िर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल!, इतने बढ़ सकते है दाम....

फ‍िर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल!, इतने बढ़ सकते है दाम….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर प‍िछले करीब डेढ़ महीने से म‍िल रही राहत के द‍िन पूरे होने वाले हैं. मार्च में पांच राज्‍यों के चुनावी नतीजे आने के बाद तेल कंपन‍ियों की तरफ से तेल की कीमत में इजाफा क‍िया गया था. उस समय कंपन‍ियों ने 22 मार्च से लेकर 5 अप्रैल के बीच 10 रुपये प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी की थी. अब ए‍क बार फ‍िर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने की खबर है.

दूसरी तरफ अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच तेल के रेट को लेकर सरकार की च‍िंता भी बढ़ गई है. कीमतों पर लगाम लगाने के ल‍िए सरकार की तरफ से जल्‍द नई पॉल‍िसी की भी घोषणा क‍िए जाने की भी उम्‍मीद है. खबर है क‍ि कंपन‍ियां इस बार भी पेट्रोल-डीजल पर एकमुश्‍त रेट बढ़ाने के बजाय स‍िलेस‍िलेवार दाम में इजाफा करेंगी.

सहयोगी चैनल जी ब‍िजनेस की र‍िपोर्ट के अनुसार तेल विपणन कंपनियों (OMC) को पेट्रोल की तुलना में डीजल पर ज्‍यादा राजस्‍व का नुकसान हो रहा है. ओएमसी को पेट्रोल पर 9 से 10 रुपये और डीजल पर 23 से 25 रुपये लीटर के राजस्‍व नुकसान हो रहा है. ऐसे में सरकार कीमत में कमी लाने के ल‍िए ईंधन के व‍िकल्‍प और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल म‍िलाने पर भी व‍िचार कर रही है.

इसके अलावा सरकार और कई ऑप्‍शन जैसे टैक्‍स घटाने, एक्‍साइज ड्यूटी कम करने और राज्‍यों के वैट कम करने का भी प्रयास कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेल कंपन‍ियां घाटे को कम करने के ल‍िए कीमतों में एकमुश्त बढ़ोतरी की बजाय सिलसिलेवार इजाफा करने की तैयारी कर रही हैं. इस बार डीजल की कीमत में 3-4 रुपये और पेट्रोल में 2-3 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है.

आपको बता दें फ‍िलहाल राजधानी द‍िल्‍ली में पेट्रोल के रेट 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर ब‍िक रहा है. प‍िछले करीब 43 द‍िल्‍ली से तेल के रेट एक ही स्‍तर पर बने हुए हैं. आपको बता दें कि देश में 80 प्रतिशत तेल का आयात क‍िया जाता है.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: BJP को लेकर कैप्टन Amarinder Singh ने किया चौकाने वाला खुलासा

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने...

पुलिस कर्मी का गोली मारकर कत्ल, बेटे पर शक, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 22 में पुलिस कर्मी की गोली मारकर...

Punjab-Haryana High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली किया परिसर

चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से...

Punjab News: BJP को लेकर कैप्टन Amarinder Singh ने किया चौकाने वाला खुलासा

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक निजी मीडिया आउटलेट को दिए साक्षात्कार में खुलासा किया...

Jalandhar News: Radhe Shyam डेयरी में पानी में दूध मिलाने के वायरल वीडियो को लेकर आया नया मोड़

जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राधे शाम डेयरी में दूध...

पुलिस कर्मी का गोली मारकर कत्ल, बेटे पर शक, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 22 में पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की अकाउंट ब्रांच में तैनात हेड...

Punjab-Haryana High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली किया परिसर

चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह हड़कंप मच...