Punjab Govt AD
HomeNationalजेठ ही निकला महिला सरपंच का कातिल, हैरान कर देने वाली वजह...

जेठ ही निकला महिला सरपंच का कातिल, हैरान कर देने वाली वजह आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जशपुरः जिले में मंगलवार को महिला सरपंच की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाथरुम में हत्या कर दी गई थी जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान जांच में सामने आया कि मृतका के जेठ ने ही उसकी हत्या की थी। महिला अपने जेठ के परिवार को परेशान करती थी और उनका मजाक उड़ाती थी, जिससे प्रताड़ित होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।

छतीसगढ़ के जशपुर में 1 अप्रैल को उस समय सनसनी फैल गई थी जब महिला सरपंच प्रभावती सिदार (37) की घर में खून से लथपथ लाश मिली थी। मंगलवार को महिला नहा रही थी, तभी आरोपी जेठ कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। इस दौरान बाड़ी में मौजूद महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसके सिर और गले पर गहरे घाव बन गए थे।

मृतिका की बेटी मनीषा सिदार ने बताया कि जब हमने घर आकर देखा तो मम्मी उल्टी पड़ी थी। हम मम्मी को तुरंत कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मम्मी के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे।

पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा। हत्या को लेकर पुलिस ने साइबर सेल, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद ली गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में राजनीतिक साजिश का शक था, लेकिन घटनास्थल की जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद संदेह घर के ही लोगों की ओर मुड़ा गया। पुलिस ने पहले मृतिका की जेठानी से पूछताछ की।

इस दौरान मृतिका की जेठानी पुलिस को गुमराह करने लगी, पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे रही थी। इसके बाद पुलिस ने जेठ पुस्तम सिंह सिदार से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से बोला कि उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है।

आरोपी ने बताया, सरपंच उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित करती थी और उनका मजाक उड़ाती थी। वह पत्नी और 3 बेटियों को जहर देकर खुद सुसाइड करने वाला था, इससे पहले महिला को रास्ते से हटाने के लिए कुल्हाड़ी से मार दिया। आरोपी को शक था कि महिला सरपंच प्रभावती सिदार उसके परिवार पर कुछ जादू टोना करा रही है, जिससे उसके परिवार के लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसी शक में और जलन में आरोपी ने महिला को मारकर ठिकाने लगाने की साजिश रची।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -