Breaking Newsट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में मंत्री ने कर दिया ये काम, पूर्व...

ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में मंत्री ने कर दिया ये काम, पूर्व सीएम ने कसा तंज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार पशुधन मंत्री बयान की वजह से नहीं बल्कि अपनी कार को सीधे रेलवे स्टेशन में घुसाने की वजह से विवादित हो गए हैं। बुधवार को योगी सरकार में पशुधन मंत्री ट्रेन पकड़ने के लिए लेट हो गए थे। बताया जाता है कि लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल आ चुकी थी। ऐन वक्त पर स्टेशन पहुंचे मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन छूटने का डर था। ट्रेन छूटने के डर से उन्होंने अपनी कार सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर घुसा दी।

अचानक प्लेटफॉर्म में कार की एंट्री से मौके पर मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंत्री के कार घुसाने पर चुटकी ले ली। खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छा हुआ ये बुलडोजर से नहीं गए थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई की दहशत है। सत्ता पक्ष कार्रवाई का समर्थन करता है। ऐसे में अखिलेश यादव का तंज सीधे योगी सरकार पर है। उन्होंने मंत्री धर्मपाल सिंह की आड़ में बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठाए।   

ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में मंत्री की कार को दिव्यांग लिए के बने रैंप पर चढ़ाते हुए सीधे प्लेटफार्म नंबर एक से सटे एस्केलेटर तक ले जाया गया। मंत्री के उतरने पर कार को रोक लिया गया। अचानक रेलवे स्‍टेशन के भीतर कार घुसने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। मंत्री की कार वापस जाने के बाद माहौल सामान्‍य हुआ। विवाद बढ़ने के बाद मंत्री की ओर से दी गई सफाई में कहा गया है कि देर और बारिश होने के कारण कार को एस्केलेटर तक ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, मंत्री धर्मपाल सिंह की कार को रैंप से पर चढ़ाते हुए एस्केलेटर तक ले जाने की व्यवस्था की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...