Girl in a jacket
HomeBreaking Newsचोरी हुए फोन को ढूंढने में मदद करेगी सरकार, लॉन्च होगा नया...

चोरी हुए फोन को ढूंढने में मदद करेगी सरकार, लॉन्च होगा नया पोर्टल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अगर आपका भी फोन चोरी हो गया है कहीं पर गुम हो गया है तो आपके लिए राहत की खबर है। दरअसल, सरकार ने खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में मदद करने वाली वेबसाइट के दायरे का विस्तार करने के लिए तैयार है। sancharsaathi.gov.in नामक पोर्टल को रीवैम्प किया जा रहा है और विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस के मौके पर 17 मई को इसे पेश किया जाएगा।

नया पोर्टल लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में भी मदद करेगा। दूरसंचार विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 मई, 2023 को संचारसाथी पोर्टल को लॉन्च करेंगे। अभी तक यह पोर्टल केवल दिल्ली और मुंबई सर्किलों कार्य कर रहा है, यह पोर्टल पूरे देश में भी उपलब्ध होगा। यह सभी दूरसंचार सर्किलों से जुड़े खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करेगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -