HomeHimachalबेबी शो में बच्चों की मासूम अदाओं ने बढ़ाई हरोली उत्सव की...

बेबी शो में बच्चों की मासूम अदाओं ने बढ़ाई हरोली उत्सव की रौनक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों के बीच बेबी शो में बच्चों की मासूम अदाओं ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। चार दिवसीय इस भव्य उत्सव में बच्चों से जुड़ी इस प्रतियोगिता को लेकर अभिभावकों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस शो में नौनिहालों ने अपनी मासूमियत, आकर्षक परिधानों और मुस्कान से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में बच्चों का मूल्यांकन उनकी प्रस्तुति, स्वास्थ्य, सक्रियता और आत्मविश्वास के आधार पर किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ भाग लिया और उत्सव स्थल को उत्साहपूर्ण माहौल से भर दिया।   आयोजकों द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। चार दिन तक चलने वाले इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा, बेबी शो, डॉग शो, काफ़ शो के अलावा हरोली क्षेत्र से जुड़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे यह उत्सव क्षेत्र की संस्कृति और प्रतिभा का एक बड़ा मंच बन गया है।

यह बेबी शो न केवल बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन का माध्यम बना, बल्कि परिवारों के लिए मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का भी एक शानदार अवसर साबित हुआ। ये हैं बेबी शो के विजेता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेबी शो के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस शो में कुल 38 प्रतिभागी रहे।

आयु वर्ग 1-2 साल में रीवा, अवंतिका व रुद्रांश राणा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान,  2 से 3 साल के आयु समूह में युविता प्रथम, अनुप्रिया द्वितीय व दिव्या तृतीय, आयु समूह 3 से 4 साल में विहान संदल पहले, विवान और शिवेक दूसरे व वैष्णवी ने तीसरे, जबकि 4 से 5 साल आयुवर्ग में परीक्षिका कंवर प्रथम, जानवी संदल द्वितीय तथा आदिती परमार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ सिंगारा सिंह, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण, डॉ. पूजा, डॉ. हिमानी सहित अन्य चिकित्सा विभाग से सम्बन्धित स्टाफ मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -