Breaking Newsभीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वालों की कार बरामद, चार...

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वालों की कार बरामद, चार संदिग्धों काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सहारनपुरः भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने हमलावरों की कार बरामद कर ली है। वहीं चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एक दिन पहले (28 जून) ही सहारनपुर के देवबंद पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग की गई थी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चंद्रशेखर अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे। तभी अचानक उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। गोली उन्हें छूकर निकल गई थी, जिससे वह घायल हो गए थे। उनकी कार पर भी गोलियों के निशान देखे गए थे। हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे। गोली चंद्रशेखर की पीठ को छूकर निकली थी। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है। फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूट गए थे। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस लगातार आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।

जिस समय हमला हुआ, चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया था। पीछे से आई हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। कुल चार राउंड फायरिंग हुई थी। भीम आर्मी चीफ ने हमले के बाद एजेंसी से कहा था, ‘मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न ले लिया। घटना के वक्त मेरे छोटे भाई समेत हम पांच लोग कार में थे।’ सूत्रों के मुताबिक हमलावरों की गाड़ी का नंबर भी सामने आ गया था। बताया गया कि हमलावर सफेद रंग की छोटी कार से आए थे। वहीं जिस गाड़ी का नंबर बताया गया था, वह स्विफ्ट डिजाइर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...