सीवानः सहलौर गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जिससे इलाके में सनसनी जैसा माहौल बन गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांववालों की मदद से शव को पेड़ से उतारा।
मृतक की पहचान अरविंद शर्मा पिता प्रभु नाथ शर्मा ग्राम सहलौर के रूप में हुई है। मृतक के आत्महत्या करने की वजहों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। हालांकि, इस बात की अभी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सिवान सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के लिए भेज दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।