Breaking Newsभीषण सड़क हादसाः आपस में टकराईं 11 गाड़ियां, देखें वीडियो

भीषण सड़क हादसाः आपस में टकराईं 11 गाड़ियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: महाराष्ट्र में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक ग्यारह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ जख्मी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

खोपोली के पास गाड़ियों की टक्कर

मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही 11 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक भी ब्लॉक हुआ है। जिन लोगों को छिटपुट चोटें आई हैं, उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची हुई है।

एक-दूसरे पर चढ़ीं कारें, कई चकनाचूर

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। एक साथ इतनी गाड़ियों की टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर गाड़ियों में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला। मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। इसकी वजह से पुणे से मुंबई की तरफ आ रहे ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया। मौके पर आला प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं। घटना के बाद पुणे से मुंबई आ रहे तमाम लोग एक्सप्रेसवे पर फंस गए।

घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी

इस टक्कर में चार से पांच कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें गाड़ियों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टक्कर कितनी भयावह और भीषण थी। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...