नई दिल्लीः गैजेट्स की दिग्गज कंपनी Apple ने अपने नए IOS 18 अपडेट को अगले हफ्ते रिलीज़ करने का एलान किया है। यह अपडेट किन फोन को सपोर्ट करेंगे, इसकी लिस्ट भी आ गई है। लेकिन इस बीच Netflix के शौकिनों के लिए एक बुरी खबर है जो लाखों यूज़र्स को निराश कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार नेटफ्लिक्स अब कई आईफोन में काम करना बंद कर देगा है।
- Netflix के शौकिनों के लिए एक बुरी खबर
- नेटफ्लिक्स अब iOS 16 और iPadOS 16 पर काम नहीं करेगा। iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X और पहले जनरेशन के iPad Pro सहित कई डिवाइसेज़ प्रभावित होंगे। जानें पूरी लिस्ट और इसका असर।
मिली जानकारी के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि वह iOS 16 और iPadOS 16 को सपोर्ट करना बंद कर देगा। वहीं ऐप iOS 17 या उसके बाद के वर्जन को चलाने के लिए Netflix ऐप को अपडेट कर देगा। यानी कि ये बदलाव खास तौर पर उन डिवाइस को प्रभावित करेगा जिन्हें iOS 17 में अपडेट नहीं किया जा सकता है। इस लिस्ट में iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, Apple के पहले जनरेशन का iPad Pro और iPad 5 टैबलेट शामिल है।
