Himachal Govt
Unaवशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के  साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के स्वागत एवं ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने शिक्षक बनकर कक्षाओं का संचालन किया और शिक्षण कार्य का अनुभव प्राप्त किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों की जिम्मेदारियों, मेहनत एवं समर्पण को समझने का अवसर प्राप्त किया।

शिक्षक बनकर शिक्षण गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में धृति शर्मा और अमोदिता भारद्वाज  ने प्रथम, तमन्ना साहू द्वितीय तथा कनन ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद शिक्षकों को विशेष टैग एवं उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह में शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों और गतिविधियों के दौरान विद्यालय का वातावरण हंसी-खुशी और उमंग से भर गया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक साथ नृत्य कर समारोह का भरपूर आनंद लिया और इस विशेष अवसर को यादगार बनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व, संस्कार एवं भविष्य को सही दिशा प्रदान करते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित:...

अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट (बॉयज) संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को पीएम ...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...

Punjab News: रात के समय बमियाल सेक्टर में दाखिल हो रहे ओवरलोड ट्रक, विरोध में लोगों ने सड़क की बंद, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब-जम्मू सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर में रेत और बजरी से भरे भारी ट्रकों की आवाजाही को लेकर...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान...