Girl in a jacket
HomeBreaking Newsहैरान करने वाला कारनामाः ट्रेन का पूरा इंजन ही ले उड़े चोर

हैरान करने वाला कारनामाः ट्रेन का पूरा इंजन ही ले उड़े चोर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेगूसरायः बिहार में चोरों के एक गिरोह ने तो ऐसा कारनामा कर दिया कि अधिकारी भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए, हुआ यह कि चोरों ने पहले एक सुरंग बनाई फिर इस सुरंग में से इंजन के कुछ पार्ट्स निकाले और फिर धीरे धीरे पूरा इंजन ही उड़ा दिया।

दरअसल, यह पूरी घटना बिहार के बेगूसराय जिले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के बरौनी में स्थित गरहारा यार्ड में मरम्मत के लिए लाए गए ट्रेन के एक डीजल इंजन पर चोरों ने हाथ साफ करना शुरू किया। गिरोह ने एक बार में कुछ पुर्जे चुराए और उन्हें बोरियों में भरकर ले गए। हैरानी की बात यह है कि रेलवे अधिकारी इसके बारे में जानते भी नहीं थे, उनको भनक तक नहीं लगी।

इस पूरे मामला का खुलासा तब हुआ जब वहां से इंजन ही गायब हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और आरोपियों के बयान के बाद पुलिस ने मुजफ्फरपुर की प्रभात कॉलोनी के कबाड़ गोदाम से इंजन के पुर्जों की 13 बोरियां बरामद कीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यार्ड के पास एक सुरंग का पता लगाया गया, इसी में से चोर आते थे और इंजन के पुर्जों को चुरा लेते थे।

फिलहाल इस मामले के खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उधर पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुद ट्रेन का इंजन चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले कुछ पार्ट्स चुराए, इसके बाद पूरा इंजन चुरा लिया। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -