.
Internationalस्कूल में स्टूडेंट ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, टीचर सहित 2 की मौत,...

स्कूल में स्टूडेंट ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, टीचर सहित 2 की मौत, 15 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बैंकॉकः थाईलैंड के स्कूल में छात्र द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इस घटना में एक टीचर सहित छात्र की मौत हो गई और 15 बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, एक छात्र ने स्कूल परिसर में अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। नोंथाबुरी प्रांत के पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने हताहतों की पुष्टि की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर ने आत्महत्या कर ली। शूटर अभी टीनेजर था यानी उसकी उम्र 19 साल से कम की थी। स्थानीय ब्रॉडकास्टर थाई PBC ने बताया कि इस स्कूल का नाम डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल है। मिली रिपोर्ट के अनुसार जहां शूटिंग हुई है, उस इलाके में थाईलैंड में बंदूक रखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। अनुमान है कि वहां लगभग 1 करोड़ बंदूकें मौजूद हैं- यानी हर 7 लोगों पर एक बंदूक।

बंदूक से जुड़े कानूनों को सख्त करने के पुराने वादों के बावजूद, गोलीबारी की घटनाएं होती रही हैं। फरवरी में ही थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक स्कूल में गोलीबारी करने वाले एक किशोर शूटर को थाई पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इस घटना में स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए। 2022 में, बंदूक और चाकू से लैस एक पूर्व पुलिसकर्मी देश के उत्तरी हिस्से में एक नर्सरी में घुस गया और उसने 24 बच्चों और 12 वयस्कों की हत्या कर दी। यह थाईलैंड में हुए सबसे भयानक नरसंहारों में से एक था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Abhijeet Dipke ने PM Modi से की Request, बोले – ’15 अगस्त के भाषण में Gen-Z के बारे में करें बात’

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने के बाद अब...

आवारा सांड का कहरः बाइक सवार पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

राजकोटः गुजरात के राजकोट में जसदन शहर में चितलिया...

Jalandhar News: डेढ़ मिनट में कार सवार चोर महिंद्रा पिकअप गाड़ी लेकर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ...

बीरू वाल्मीकि मर्डर केस में 2 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

करनालः हरियाणा के करनाल में बीरू वाल्मीकि मर्डर केस में पुलिस ने 24 घंटे बाद 2 मुख्य आरोपियों को...

Abhijeet Dipke ने PM Modi से की Request, बोले – ’15 अगस्त के भाषण में Gen-Z के बारे में करें बात’

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी नए मुद्दों पर बातचीत करना शुरु कर...

बारिश और लैंडस्लाइड से 145 सड़कें, 224 ट्रांसफार्मर और 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित, देखें वीडियो

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से की ये अपील शिमलाः हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश...

आवारा सांड का कहरः बाइक सवार पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

राजकोटः गुजरात के राजकोट में जसदन शहर में चितलिया रोड पर कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास आवारा सांड का कहर...