Himachal Govt
Haryanaकरनाल नहर की झाल में फंसा मिला युवक का शव, पुलिस जांच...

करनाल नहर की झाल में फंसा मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करनालः इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर की झाल में सोमवार को एक युवक का शव फंसा मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने रस्सियों की मदद से शव को झाल से बाहर निकाल लिया है। युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

सूचना के अनुसार यमुनानगर का एक युवक चार-पांच दिन से लापता था और उसके नहर में छलांग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे यमुनानगर के एक परिवार की उनके पास कॉल आई थी। परिवार ने बताया कि उनका युवक घर से लापता है और पता चला है कि उसने चार-पांच दिन पहले नहर में छलांग लगा दी थी। परिवार ने बताया था कि युवक का शव नहर के पानी के बहाव के साथ इंद्री की तरफ आ रहा है।

प्रगट सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की टीम रात करीब साढ़े तीन बजे करनाल पहुंच गई थी। उनका प्रयास था कि शव करनाल में ही नहर से बाहर निकाला जा सके। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब शव करनाल नहीं पहुंचा तो इंद्री की झाल पर जाकर जांच की गई। वहां पता चला कि शव झाल में ही फंसा हुआ है।

इसके बाद गोताखोरों ने मौके पर शव को बाहर निकालने का काम शुरू किया। रस्सियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को झाल से बाहर निकाल लिया गया। प्रगट सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यमुनानगर से परिवार के पहुंचने के बाद ही शव की शिनाख्त हो सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नगर निगम दफ्तर जा रही महिला पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर घायल

मोगाः शहर के आवारा कुत्ते का आतंक देखने को...

Punjab News: हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में आया प्रताप सिंह बाजवा का बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली...

Jalandhar News: Additional Chief Secretary Anurag Verma को ED ने किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में करोड़ों रुपये के चर्चित रियल...

SCO Summit 2026 में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे PM Modi, इन मुद्दों पर बैठक में होगी चर्चा

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों शंघाई संगठन के 26वें सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान में...

Punjab News: नगर निगम दफ्तर जा रही महिला पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर घायल

मोगाः शहर के आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिला। जहां आवारा कुत्ते ने इंदर सिंह गिल नगर में...

Punjab News: हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में आया प्रताप सिंह बाजवा का बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रामलीला मैदान के मंच पर शुद्धिकरण (हवन-अनुष्ठान) को...

Jalandhar News: Additional Chief Secretary Anurag Verma को ED ने किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में करोड़ों रुपये के चर्चित रियल एस्टेट और भूमि उपयोग परिवर्तन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय...