जनसुनवाई के तहत लोगो ने रखे अपने विचार
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बनाए गए घरों के सोशल ऑडिट का काम पूरा हो गया है । यह काम 6 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक चला है अधिकारियों द्वारा हर वार्ड में जाकर लाभार्थीयों की पहचान की गई और उनके घरों का निरीक्षण किया गया। और लोगों से इसके प्रति उनकी प्रतिक्रिया व फीड बैक उनसे इस योजना के तहत ली गई।
इस योजना की जानकारी भी लोगों को दी गई वहीं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले घरों को लेकर अगर कोई दिक्कत आई है उसको लेकर भी उनको अपनी बात रखने का मोका दिया गया हैं। इस योजना के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया था इसमें काफी संख्या में मोहल्ले के लोगों ने भाग लिया और अपने विचार और जानकारियां अधिकारियों के समक्ष रखीं।
