Punjab Govt
HomeNationalचलती Car में हुआ Short Circuit, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई...

चलती Car में हुआ Short Circuit, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालोरः जिले के बिशनगढ़ रोड पर चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें कार पूरी तरीके से जलकर राख हो गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार जालोर जिले के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के काठाड़ी गांव से शुक्रवार को सुबह बारात मांडोली के पास सुमेरगढ़ खेड़ा में आई थी।

शादी के बाद बारात वापस काठाड़ी के लिए रवाना हुई। कार में 6 लोग सवार थे। कार सवार जैसे ही पहाड़पुरा गांव के पास पहुंची अचानक शॉर्ट सर्किट से कार के इंजन में आग लग गई। कार में हल्की आग देखते ही कार में सवार सभी बाहर आ गए।

इसके बाद आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण करते हुए पूरी कार को अपनी चपेट में लिया और कार जलकर राख हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को फोन से सूचित किया। ऐसे में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 20 मिनट की मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -