Girl in a jacket
HomeBreaking Newsइंसानियत शर्मसार! पोते ने दादी को बनाया हवस का शिकार

इंसानियत शर्मसार! पोते ने दादी को बनाया हवस का शिकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादून: जैसे जैसे लोग आधुनिकता के दौर पर आगे बढ़ रहे हैं, रिश्तों की अहमियत और मर्यादा खत्म होते जा रही है। आए दिन करीबी रिश्तेदारों को हवस का शिकार बनाने की खबर सामने आती है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही दादी को ​हवस का शिकार बना डाला। हद तो तब पार हो गई जब आरोपी ने रेप करने के बाद अननेचुरल सेक्स भी किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के कालसी तहसील क्षेत्र में पोते ने अपनी दादी के साथ रेप और अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने दादी की बुरी तरह से पिटाई की और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी।

बुआ की तहरीर पर कालसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में महिला ने कहा कि उसके अपने सगे-भतीजे ने उसकी मां के साथ जबरन दुष्कर्म व कुकर्म किया है। आरोपी का जब उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मां की बुरी तरह से पिटाई की। गाली-गलौज किया व जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने रात को ही गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -