.
NationalHighway पर कोहरे के पहले दिन कई वाहनों में हुई टक्कर, 10...

Highway पर कोहरे के पहले दिन कई वाहनों में हुई टक्कर, 10 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश में आज मौसम का पहला कोहरा दिखा। जहां कोहरे के पहले ही दिन हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, बुलंदशहर जिले के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 8 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। लोगों का कहना हैकि दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को सड़क पर देखना मुश्किल हो रहा था, जिसके परिणामस्वरूप कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं। हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही अरनिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...