Girl in a jacket
HomeNationalJagannath मंदिर में सेवक की हुई मौत, जाने मामला

Jagannath मंदिर में सेवक की हुई मौत, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : ओडिशा के पुरी के जगन्नाथ मंदिर से एक दुखद घटना सामने आई है। मंदिर के एक सेवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना से मंदिर में कार्यरत सेवकों और श्रद्धालुओं के बीच शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक जगन्नाथ मेकाप भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के द्विपहर धूप अनुष्ठान के दौरान गर्भगृह में पानी छिड़कते हुए अचानक गिर पड़े। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद अन्य सेवक और मंदिर के कर्मचारी उन्हें तुरंत मंदिर की एंबुलेंस से जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए।

 हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सेवक का नाम जगन्नाथ मेकाप था, जो पुरी के माटीमंडप साही इलाके के निवासी थे और मंदिर में सुआर बड़ू सेवक के रूप में कार्यरत थे। पुरी के कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वाईं, एसपी विनीत अग्रवाल और मंदिर के नीति प्रशासक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतक सेवक के परिवार को सांत्वना दी।

कलेक्टर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जगन्नाथ मेकाप को दो साल पहले दिल की बीमारी के कारण जगन्नाथ अस्पताल में इलाज कराया गया था। हालांकि, वह स्वस्थ होकर फिर से महाप्रभु की सेवा में जुट गए थे। कलेक्टर ने आगे कहा, “यह बेहद दुखद घटना है, जो सेवा के दौरान घटी। हम मृतक के परिवार के साथ हैं और हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।” जगन्नाथ मेकाप के परिवार ने उनके बेटे को सेवा में नियुक्त करने का अनुरोध किया है। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -