Girl in a jacket
HomeBreaking Newsदिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा, जानें मामला

दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना लगतार तल रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना आज 15वें दिन भी जारी है। आज के दिन जंतर-मंतर पर महापंचायत होगी, जिसमें देशभर की विभिन्न खापें पहुंचेंगी।

दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के सैकड़ों किसान और खाप पंचायत के नेता पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे हैं। इसी बीच जंतर-मंतर के साथ-साथ दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां बड़ी संख्या में RAF, CRP और जवानों की तैनाती कर दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ किसानों के नेता राकेश टिकैत ने भी यह बात स्पष्ट कर दी है कि हम शांतिपूर्वक तरीके से अपनी महापंचायत करेंगे। दिल्ली पुलिस किसी भी हाल में किसानों को न रोके। अगर पुलिस किसानों को हिरासत में लेकर थाने ले गई तो उसी थाने में महापंचायत होगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -