BaddiPunjabi Singer G Khan से मंदिर में हाथापाई, जमकर पथराव...

Punjabi Singer G Khan से मंदिर में हाथापाई, जमकर पथराव…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिवसैनिकों ने बरसाई लाठियां, इलाके में तनाव, भारी पुलिस तैनात

लुधियाना। लुधियाना से बड़ी खबर है। शहर में एक धार्मिक समारोह के दौरान पंजाबी गायक जी खान की तरफ से गाए गाने के बाद उसे माफी देने पर हिंदू संगठन ही आमने सामने हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिव सेना पंजाब की तरफ से गायक काे रविवार काे माफी देने के लिए संगला वाले शिवाला मंदिर बुलाया गया था। उसने मंदिर के प्रबंधक महंत नारायण पुरी के समक्ष सभी हिंदुओं से इस पर माफी भी मांग ली थी।

मगर बाद में बाहर हिंदुओं का एक और गुट आकर जमा होने लगा। जैसे ही जी खान वहां से जाने के लिए गाड़ी में बैठा तो उसका विरोध शुरू हो गया। वहां पर उसके साथ धक्कामुक्की करने का भी प्रयास हुआ है। बाद में शिवसेना पंजाब के कुछ नेताओं और दूसरे हिंदू संगठनाें के लोग आपस में उलझे हैं और एक दूसरे पर पत्थर भी चलाए गए हैं।यही नहीं एक दूसरे पर लाठियों से हमला भी किया गया है। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं और पुलिस बल को तैनात किया गया है। दोनों तरफ के नेताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।गाैरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें जी खान और इसके बाद मास्टर सलीम ने अपनी हाजिरी लगवाई थी। समारोह में जी खान ने कुछ पंजाबी गीत जैसे कि ‘पैग मोटे-मोटे ला के हाण दिए, तेरे विच्च वज्जण नूं जी करदा’, ‘चोली के पीछे क्या है’ समेत अन्य गीत प्रस्तुति किए थे, जिसके बाद विवाद खड़ा हुआ है। शिवसेना ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जी खान का पूरे पंजाब में कोई शो नहीं होने दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...